बागपत में शुक्रवार को 34वीं राज्यस्तरीय जूनियर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के तीसरे दिन वाराणसी की टीमों ने जीत से शुरूआत की। पहले मैच में बालिका टीम ने लखनऊ को 61-49 से हराया। वहीं, बालक टीम ने लखनऊ को 50-20 से हराया।
शाम को खेले गए दूसरे मुकाबले में बालिका टीम ने बुलंदशहर को 31-25 से और बालक वर्ग ने गौतमबुद्ध नगर को 66-56 स्कोर से हरा दिया। वाराणसी बास्केटबाॅल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता 22 अप्रैल तक खेली जाएगी। संवाद