फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:छात्राओं ने लगाई डिजाइनर वस्त्रों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को लगी प्रदर्शनी में छात्राओं ने हुनर दिखाया। इस दौरान बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की छात्राओं ने डिजाइनर परिधानों की प्रदर्शनी लगाई। प्राचार्या प्रो. रचना दूबे ने कहा कि गृह विज्ञान विभाग में समय-समय पर होने वाली प्रदर्शनी में छात्राओं को फैशन के प्रति नए विचारों, परंपरागत एवं आधुनिक फ्यूजन ड्रेसेज को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू मेहरोत्रा, डॉ. एकता गुप्ता, दिव्या वाजपेई, अनुराधा श्रीवास्तव ,मीनू यादव और रितिका उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें