फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: Y20 समिट की बस पर लगा पत्थर, खिड़की का शीशा टूटा; विदेशी मेहमान की आंख में लगी चोट

Mon, 21 Aug 2023 01:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाई20 समिट का समापन रविवार को हुआ है। इस कारण जी20 व अन्य देशों से आए मेहमानों को काशी का भ्रमण कराया गया। देर शाम क्रूज से गंगा आरती के बाद मेहमानों को बस से ही होटल भेजा गया। मंडुवाडीह चौराहे से आगे बढ़ते ही बस के खिड़की से पत्थर का एक टुकड़ा टकराया।
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रूज से गंगा आरती देखने के बाद रविवार की देर रात होटल लौट रही वाई20 समिट की बस पर मंडुवाडीह में पत्थर लगा। इससे बस की खिड़की का शीशा टूट गया और कांच का एक टुकड़ा विदेशी मेहमान की आंख के पास जा लगा। मेहमान जख्मी हो गया। घटना मंडुवाडीह थाने से करीब 100 मीटर की दूरी की है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर सकते में आ गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, पुलिस की एक टीम सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। एहतियातन मंडुवाडीह से लहरतारा सड़क की एक लेन बंद करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन


वाई20 समिट का समापन रविवार को हुआ है। इस कारण जी20 व अन्य देशों से आए मेहमानों को काशी का भ्रमण कराया गया। देर शाम क्रूज से गंगा आरती के बाद मेहमानों को बस से ही होटल भेजा गया। मंडुवाडीह चौराहे से आगे बढ़ते ही बस के खिड़की से पत्थर का एक टुकड़ा टकराया। जब तक बस में सवार लोग कुछ समझ पाते और बस रुकती, तब तक खिड़की के पास बैठे विदेशी मेहमान को चोट लग गई। बस रोकी गई, फिर घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। मौके पर पुलिस उपायुक्त समेत कई अफसर पहुंचे। सीसी कैमरों की जांच कर पूरे मामले की हकीकत जानने का प्रयास किया जा रहा है। कई थानों की फोर्स लगाकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

अवांछनीय तत्वों की खुराफात या कोई साजिश!
पुलिस मामले की संजीदगी से जांच कर रही है। पता लगा रही है कि पत्थर किसी अवांछनीय तत्वों की खुराफात से बस तक आया या इसके पीछे कोई साजिश है। मामला विदेशी मेहमानों से जुड़ा है, इस कारण हर बिंदु की जांच की जा रही है।

निर्माण में फैले पत्थर भी हो सकते हैं कारण
पुलिस अफसरों का कहना है कि सड़क चौड़ी की जा रही है। किनारे पत्थर के टुकड़े फैले हैं। संभावना है कि बस की गति तेज रही हो और किसी दूसरे वाहन से टकराकर पत्थर बस के खिड़की से आ टकराए।

मंडुवाडीह पुलिस की लापरवाही आई सामने
जिस वक्त विदेशी मेहमानों को रविदास घाट से होटल लाया जा रहा था, उस वक्त सड़क की एक लेन को ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था। मंडुवाडीह चौराहे के अलावा पुलिसकर्मी किसी भी जगह तैनात नहीं दिखे, जबकि पुलिस आयुक्त की तरफ से विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर थाने की पुलिस को अलर्ट किया गया था।

वाई20 के मेहमानों को लेकर लौट रही एक बस की खिड़की पर पत्थर का टुकड़ा लगा है। एक विदेशी मेहमान घायल हुआ है। एहतियातन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पूरी जांच के बाद ही घटना के सही कारण का पता लग पाएगा। - मुथा अशोक जैन, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें