फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:कैंट स्टेशन के नौ प्लेटफॉर्मों पर लगेंगे शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के सभी नौ फ्लेटफॉर्म पर शेड लगाए जाएंगे। यात्रियों को धूप और बारिश में परेशान नहीं होना पड़ेगा। अभी तक प्लेटफार्म पर आधे अधूरे ही शेड लगे हुए हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों के प्रस्ताव को डीआरएम ने मंजूर कर लिया है। लोकसभा चुनाव के बाद बजट और बाकी प्रक्रिया पूरी होगी। रेल अधिकारियों के अनुसार, शेड लगने के साथ ही अन्य यात्री सुविधाएं भी विकसित होंगी। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि शेड का प्रस्ताव पास हो गया है। सभी प्लेटफार्मों पर शेड लगने से यात्रियों की सुविधाएं बढ़ जाएंगी। छोटे-छोट स्टॉल भी खाेले जाएंगे। अमानती घर भी पार्सल की तरफ खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें