राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। जयपुर से स्टेट प्लेन से 12.15 पर लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे और व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं बुधवार को यानि आज दोपहर 3.30 पर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।