मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा की ओर से हुनर की नई पहचान मेला 29 जून को महमूरगंज स्थित एक लॉन में लगेगा। इसमें बनारस के अलावा कोलकात्ता, दिल्ली, इंदौर आदि शहरों के 60 स्टाॅल रहेंगे। एक स्टाॅल पर दिव्यांगों और गरीब बच्चों द्वारा तैयार राखी, बंधनवार, सजावटी सामान प्रदर्शित होंगे। मेले में रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी और तीज से जुड़े उत्पादों के अलावा बेडशीट, कुर्ती, चप्पल, ज्वेलरी आदि की बिक्री होगी। शाखा की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल और सचिव जयश्री जैन ने बुधवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक भवन में बताया कि मेले का उद्घाटन सुबह 11 बजे डॉ. भारती मधोक एवं डॉ. दीपाली गुप्ता करेंगी।