फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:पावर ट्रांसफाॅर्मर और नौ फीडर ट्रायल रन में पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम द्वारा सिगरा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों की मौजूदगी में रविवार को पावर ट्रांसफाॅर्मर और नौ फीडर ट्रायल रन परीक्षा में पास हो गए। अधिकारियों के मुताबिक 10 एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर इंस्टॉल करने के बाद यहां कुल तीन पावर ट्रांसफाॅर्मर से नौ फीडर बनाए गए हैं। इससे करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को कटौती मुक्ति बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नीरज पांडेय ने बताया कि सिगरा फीडर के लोड को दो फीडरों में बाट दिया गया है। सिगरा के अलावा गांधी नगर नया फीडर बना है। इससे शास्त्री नगर, सिगरा और गांधीनगर क्षेत्र में आपूर्ति होगी। सोनिया फीडर को बांटकर नया फीडर औरंगाबाद बनाया गया है। बैंक कॉलोनी फीडर से निराला नगर नया फीडर बनाया गया है। इसके साथ ही सिगरा उपकेंद्र पर फीडरों की संख्या छह से बढ़कर नौ हो जाएगी। बताया कि 15 वर्ष तक बढ़ने वाले लोड को ध्यान में रखकर फीडरों की क्षमता बढ़ाई गई है।

सिगरा स्टेडियम को स्वतंत्र फीडर से मिलेगी बिजली
सिगरा स्टेडियम की कार्यदायी संस्था स्मार्ट सिटी ने बिजली निगम से 750 केवीए बिजली आपूर्ति की मांग की थी। सिगरा उपकेंद्र ने इस पर सहमति दे दी है। इसके लिए उपकेंद्र में स्वतंत्र फीडर (स्टेडियम फीडर) बनाया गया है।
विज्ञापन



आपातकालीन नंबर हुआ अपडेट
बिजली निगम में शिकायतों का समाधान करने के लिए नया राउटर लगा दिया गया है। उपभोक्ताओं ने डिस्कॉम प्रशासन से 1912 पर जल्द फोन न उठने और शिकायतों का समाधान में विसंगति का मामला उठाया था। इस पर पुराने हो चुके राउठर को बदलकर नया राउटर लगाया गया है। इसका ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें