कोतवाली जोन के दारानगर इलाके में सप्ताह भर से दूषित जलापूर्ति की सप्लाई हो रही है। हजारों की आबादी इससे परेशान है। लोगों ने बताया कि दूषित पानी की शिकायत वह कई बार जलकल से कर चुके हैं। दारानगर के संजय यादव, मोनू गुप्ता, हरिशंकर, राहुल यादव ने बताया कि घर में लगी जलकल की पाइप लाइन से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। पानी खरीदना पड़ रहा है। पूर्व पार्षद मनोज यादव ने बताया कि वार्ड में लगी जलापूर्ति की पाइप लाइनें जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जलकल के अधिकारियों से शिकायत की गई।