नगर निगम में अब सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को वेब पोर्टल ई-वेतन के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इसका शासन से आदेश आ गया है। ई-वेतन के संबंध में बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी केके पांडेय ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इसी आधार पर वेतन बनाया जाएगा। नगर निगम ने कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा विवरण वेब पोर्टल पर दर्ज कर लिया है। इस व्यवस्था के लागू होने से वेतन का भुगतान समय से होगा।