फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:4 साल से नहीं बन रहे लाइसेंस, रिक्शावान महासभा करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस रिक्शावान महासभा तथा भारतीय ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सिगरा स्थित प्रधान कार्यालय में बैठक की। बैठक में पैडिल रिक्शा-ट्राॅली, ई-रिक्शा चालक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बनारस रिक्शावान महासभा के अध्यक्ष राजेश आजाद ने बताया कि नगर निगम से पैडिल रिक्शा-ट्राॅली वाहन चालकों का लाइसेंस बनवाए जाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के चलते पिछले 3-4 वर्षों से लाइसेंस नहीं बन पा रहे हैं। जिसकी वजह से रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अगर नगर निगम जल्द लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू नहीं करता तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में नगर निगम लाइसेंस अधिकारी अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि पुराने लाइसेंस रद्द करके नए बनाए जाएंगे। इस कारण प्रक्रिया में देरी हो रही है। बैठक में नरेंद्र प्रकाश चंचल, जितेेंद्र गुप्ता, मनोज पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें