फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:लोकोस एप पर समूहों को जोड़ने में हरहुआ, बड़ागांव पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। विकासखंड चिरईगांव, चोलापुर,हरहुआ, काशी विद्यापीठ व सेवापुरी में संतृप्तिकरण व लोकोस एप पर समूहों को ग्राम संगठन से जोड़ने की प्रगति हरहुआ व बड़ागावं में खराब मिलने पर सुधार को कहा। समूहों को सामुदायिक निवेश निधि की मांग के लिए विकासखंड बड़ागांव व पिंडरा की खराब प्रगति को एक सप्ताह में ठीक करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 30 जून 2024 तक शत प्रतिशत समूह से जोड़ने के निर्देश दिए गए। कहा कि ग्राम पंचायत के अमृत सरोवरों के किनारे केले के पौधे व तालाब में सिंघाड़े, कमल व मखाना की खेती के लिए इच्छुक समूहों से वार्ता कर जोड़ा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें