सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण सोमवार को दो उपकेंद्रों से दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33 केवी लेढ़ूपुर उपकेंद्र से सारनाथ फीडर की आपूर्ति बंद रहने से सारनाथ, आशापुर, तिलमापुर आदि और 33केवी पांडेयपुर उपकेंद्र पर शटडाउन लिए जाने से काली माता मंदिर इलाके में 11 से एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह जानकारी निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने दी।