देहरादून-वाराणसी वाया पंतनगर हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो रही है। इस हवाई मार्ग पर एलायंस एयर अपने एटीआर-72 (72 सीटर) विमान का संचालन करेगी। छह मार्च को हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया था। सप्ताह में तीन दिन (शनिवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार) चलने वाली इस फ्लाइट के शुरू होने से पंतनगर-देहरादून के बीच की दूरी जहां 45 मिनट जबकि पंतनगर-वाराणसी की दूरी डेढ़ घंटे में सिमट जाएगी। इस फ्लाइट में दोनों जगहों का न्यूनतम किराया मात्र 1999 रुपये निर्धारित किया गया है, जो फ्लेक्सी फेयर होने से घट या बढ़ भी सकता है।