फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:क्रेडाई सदस्यों ने की वीडीए से मुलाकात, दिए अहम सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन-क्रेडाई पूर्वांचल के सदस्यों ने शनिवार को वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान दमकल की गाड़ियों के लिए पार्किंग, अस्पताल के लिए न्यूनतम भूमि मानक तय करने जैसे कई बिंदुओं पर सुझाव से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

क्रेडाई पूर्वांचल के अध्यक्ष आकाशदीप और क्रेडाई पूर्वांचल के महासचिव जीतेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सुझावों के अनुरूप संशोधन से वाराणसी के साथ ही पूरे पूर्वांचल में भवन निर्माण में आ रही समस्याओं का समाधान होगा और सुनियोजित विकास को गति मिलेगी। कोषाध्यक्ष प्रशांत केजरीवाल ने कहा कि शहर की गहन आबादी से लेकर बाहरी क्षेत्रों के विकास को ध्यान में रखकर संशोधन का सुझाव दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भवन निर्माण व विकास उपविधि में संशोधन के लिए मांगे गए सुझावों के तहत ही ज्ञापन सौंपा गया।

प्रमुख सुझाव और मांगे
-भवनों में अग्नि सुरक्षा के लिए दमकल गाड़ियों के आवागमन के लिए 6 मीटर ड्राइव वे के बाद ग्राउंड फ्लोर पर सेटबैक एरिया में स्टैक पार्किंग की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

-रिंग रोड व अन्य जिन मार्गों पर वीडीए द्वारा 20 मीटर ग्रीन बेल्ट प्रस्तावित की जा चुकी है, ऐसे मार्गों पर बहुमंजिली भवनों में पार्क क्षेत्र की बाध्यता को 15 प्रतिशत के बजाय 10 प्रतिशत तक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

-वाराणसी में 9 मीटर चौड़ी सड़क ग्रुप हाउसिंग आवास योजना को मंजूरी दी जानी चाहिए और भूमि की न्यूनतम आवश्यकता को 1000 मीटर करनी चाहिए।
-अस्पताल के लिए भूमि की आवश्यकता न्यूनतम 2 एकड़ होनी चाहिए।
-छोटे भूखंडों में मल्टी यूनिट की अनुमति दी जानी चाहिए।
-बाजार स्ट्रीट पर सड़क की चौड़ाई से दोगुनी गहराई तक वाणिज्यिक गतिविधि की अनुमति दी जानी चाहिए।
- ग्रुप हाउसिंग का बेसिक एफएआर बढ़ाकर 4.0 किया जाए।
-छोटे प्लॉट पर बेसिक एफएआर 4.0 जारी किया जाना चाहिए और प्राधिकरण स्तर पर भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति हो।
-ग्रीन बेल्ट, रोड व अन्य जनसुविधाओं के लिए दी गई जमीन के लिए एवज में जमीन के क्षेत्रफल का 4 गुना एफएआर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें