फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहड़िया मंडी के डीडीसी बहाल, शुरू किया कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडी निदेशक व मुख्य अभियन्ता के नाम पर ठेकेदारों से कमीशन मांगने संबंधित ऑडियो वायरल होने पर निलंबित पहडि़या मंडी के उपनिदेशक को हाइकोर्ट ने बहाल करते हुए डीडीसी के पद पर बने रहने के लिए आदेशित किया है। डीडीसी रामनरेश सोनकर ने सोमवार को पहडि़या मंडी में कामकाज भी शुरू कर दिया। आते ही पहडि़या निर्माण कार्य से जुड़े घोटाले की ़फाइल खंगाली तो 2 करोड़ 73 लाख घोटाले में 1 करोड़ 18 लाख और जुड़ गया। कुल घोटाला अब 3 करोड़ 91 लाख का हो गया। डीडीसी रामनरेश सोनकर ने बताया कि ईमानदारी से कार्य करने और घोटाला करने वाले कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई शुरू की तो अनाप शनाप ऑडियो वायरल कर परेशान किया गया। मगर, सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। 3 तीन जून को सोशल मीडिया पर अचानक एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चंदौली के किसी ठेकेदार ने आरोप लगाया कि डीडीसी राम नरेश किसी कार्य स्वीकृति के लिए पैसा मांग रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मंडी निदेशक ने उन्हें निलंबित करते हुए मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया था। इस पर डीडीसी ने उक्त वीडियो को फर्जी बताते हुए हाईकोर्ट का सहारा लिया था। परत दर परत खुलेंगी भ्रष्टाचार की फाइलें डीडीसी रामनरेश सोनकर ने 22 जनवरी को चार्ज संभालते ही पहडि़या मंडी में ढाई करोड़ से अधिक का घोटाला पकड़ा था। जिसमें तीन ठेकेदार, पांच अधिकारियों एवं एक लिपिक समेत 10 लोगों की मिलीभगत सामने आई थी। इस फर्जीवाड़ा में सभी के खिलाफ डीडीसी राम नरेश ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। डीडीसी के अनुसार इस कार्रवाई के बाद बौखलाए ठेकेदारों और अन्य अधिकारियों ने झूठा ऑडियो वायरल करके दुष्प्रचार किया। हालांकि अब और परत दर परत भ्रष्टाचार की फाइलें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें