फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के पहले कोरोना मरीज के साथ मारपीट, सोशल मीडिया पर मांग रहा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल में कोरोना वायरस से पहला संक्रमित मरीज चितौरा गांव का राजकुमार भारद्वाज था। कोरोना से जंग जीतने वाला राजकुमार फूलपुर थाने की पुलिस की लचर कार्यशैली से दुखी है। उसने सोशल मीडिया पर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। राजकुमार के अनुसार, वह दुबई से 17 मार्च को आया था और कोरोना संक्रमित पाया गया तो 19 मार्च को अस्पताल में आइसोलेट किया गया। कोरोना से जंग जीत कर वह चार अप्रैल को घर गया। राजकुमार ने सोशल मीडिया पर गुहार लगाई है कि बीते 19 जून को पड़ोसियों ने उसकी और उसके परिजनों की पिटाई की। फूलपुर थाने की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेजा। दो दिन बाद उसकी जमानत हो गई, लेकिन बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई के लिए राजकुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर गुहार लगाई है। राजकुमार के अनुसार वह और उसका भाई सुनील आबादी की जमीन में कुछ काम कर रहे थे। तभी पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर उन लोगों पर टूट पड़े। मारपीट में राजकुमार का हाथ व पैर टूट गया और सिर में चोट लगी। दोनों बेटों को बचाने पहुंचे पिता रामप्रसाद, मां चंद्रवती और दो छोटे बच्चों की भी पिटाई की गई। इस बारे में थाना प्रभारी सनवर अली ने बताया कि घटना में पीडि़त की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें