फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को अकारण निकालने पर मजदूर संघ खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने अपर नगर आयुक्त देवीदयाल से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की पीड़ा के बारे में बताया। कहा कि खोजवा वार्ड के आउटसोर्सिगिं सफाई कर्मचारियों को अकारण ही निकाल दिया गया और उनके बकाए का भुगतान नहीं किया जा रहा है। खाद्य एवं सफाई निरीक्षकों के अलावा सुपरवाइजर द्वारा आउटसोर्सिगिं पर रखे गए सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो पैसा लेकर उनको नियुक्त किया जाता है बाद में उनसे अधिक से अधिक काम लिया जाता है। धन उगाही के लिए निकाला जाता है। इस संबंध में अगर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो मुख्यमंत्री, कमिश्नर और डीएम से शिकायत कर इन लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें