फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बुजुर्गों को भावनात्मक सुरक्षा दिलाएगा बोधिश्री, तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति ने कही ये बात

Sat, 29 Jun 2024 03:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि बौद्धायन की यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। मिलजुलकर चलने से सबको सुखद परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
सारनाथ मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में तीन दिवसीय बोध ध्यान विधियां एंव धम्मदेशना पूजा बौद्ध भिक्षुओं ने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुजुर्गों को भावनात्मक सुरक्षा व समाधान उपलब्ध कराने, पारिवारिक बोध कराने और उनके जीवन को सुखद बनाने के लिए बौद्धायन सोसाइटी ने शुक्रवार को सामाजिक प्रकल्प बोधिश्री की शुरुआत की।
विज्ञापन


शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि बौद्धायन की यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। मिलजुलकर चलने से सबको सुखद परिणाम मिलेंगे। बुद्ध की उपदेशस्थली से बोधिश्री की इस परिकल्पना का आरंभ भी आने वाले दिनों में औरों को राह दिखाएगा। 

महाबोधि सेंटर इंचार्ज भंते सुमित्रानंद ने कहा कि बोधिश्री एक आश्रय मिल गया। ऐसे में सभी को दायित्व बोध निभाना होगा तभी उन्हें सुख प्राप्त होगा। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र के निदेशक राजेश गौतम ने कहा आज समाज के वरिष्ठ जनों की मूल समस्याओं के निदान के लिए यह व्यावहारिक और महत्वपूर्ण पहल है। 
विज्ञापन


बौद्धायन के अध्यक्ष प्रो. श्रद्धानंद ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. मंजरी पांडेय ने किया। इस दौरान योगेन्द्र सिन्हा, अभय जैन, हर्ष कजरिया, शिव कुमार पराग, लालजी यादव, डॉ. सुषमा मिश्रा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें