खाड़ी सहित कई देशों में पूर्वांचल के कटहल और करेला की मांग तेजी से बढ़ रही है। कटहल और करेला का 85 टन से अधिक का ऑर्डर खाड़ी देशों से मिला है। कृषि उत्पादक संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि समय-समय पर खाड़ी देशों से सब्जियों की मांग आती रहती है, सब्जियों के निर्यात से किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। इससे पहले लौकी, परवल, हरी मिर्च और भिंडी भेजे चुक हैं। जिससे 1200 किसानों को फायदा हुआ है। पूर्वांचल के बनारस सहित आस-पास के जिलों से कटहल और करेला को खाड़ी देशों में जल्द ही भेजा जाएगा।