वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक के साथ पत्रावलियों के डिजिटलाइजेशन को लेकर बैठक की। अधिकारियों का आदेश दिया कि जल्द ही पत्रावलियों का डिजिटलाइजेशन किया जाए। आकड़ों के अनुसार लगभग 60 हजार पत्रावलियों का डिजिटलाइजेशन किया जाना है। पहले जिन पत्रावलियों के मानचित्रों का डिजिटलाइजेशन नहीं किया जा सका है। कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर और ब्रांच मैनेजर को सीएसआर फंड के माध्यम से कराना है। बैठक में सचिव वेद प्रकाश मिश्रा, संयुक्त सचिव परमानंद यादव, नगर नियोजक प्रभात कुमार, प्रोग्रामर, दिनेश सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश, राजा कुमार रहे।