फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:काशी में 1037 करोड़ की 36 इकाइयों से 2798 लोगों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत काशी में 1037 करोड़ से 36 परियोजनाओं में काम शुरू हो गया। इन परियोजनाओं में उत्पादन शुरू होने के साथ ही 2798 लोगों को रोजगार मिला है। काशी में 15358.81 करोड़ की 130 योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने बताया कि जीबीसी 4.0 में 15358.81 करोड़ के 130 निवेशकों में से 36 निवेशकों के 1037 करोड़ के निवेश के प्रोजेक्ट ऑपरेशनल हो चुके हैं। जबकि 75 निवेशकों की परियोजना निर्माणाधीन हैं, जो जल्दी ही उत्पादन शुरू करेंगे। शेष निवेशकों की भूमि आदि संबंधित कार्य जल्द होगा। 36 कंपनियों में सबसे ज्यादा टेक्निकल एजुकेशन, एमएसएमई और निर्यात विभाग की 10-10 कंपनियां हैं। इसमें सबसे ज्यादा 449 करोड़ का निवेश पर्यटन सेक्टर में हुआ है। सबसे ज्यादा 990 लोगों को रोजगार एमएसएमई और निर्यात विभाग में मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें