फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:15 युवाओं को नहीं मिला प्रशिक्षण, जानिए क्या रही वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में कौशल विकास मिशन के तहत दो बैच में 40 युवाओं को सौर मित्र का प्रशिक्षण दिया जाना था। एक बैच में 25 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, दूसरे बैच में तकनीकी दिक्कत के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। इससे 15 युवाओं को प्रशिक्षण नहीं मिल पाया। रजिस्ट्रेशन की तिथि दो बार बढ़ाने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने बताया कि सौर मित्र के प्रशिक्षण का दूसरा बैच वेबसाइट न चलने की वजह से नहीं चल पाया। पहले बैच में 25 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और दूसरे बैच में 15 युवाओं का प्रशिक्षण देना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें