फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में 200 से ज्यादा पन्ने की चार्जशीट दाखिल, वैज्ञानिक साक्ष्यों पर फोकस

Fri, 19 Jan 2024 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

200 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में छात्रा के साथ हुई वारदात का उसके शब्दों में विवरण, उसके साथ मौजूद रहे दोस्त, आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सिक्योरिटी गार्ड और मेडिकल मुआयना करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट का उल्लेख भी है।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लंका थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 200 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट में छात्रा के साथ हुई वारदात का उसके शब्दों में विवरण, उसके साथ मौजूद रहे दोस्त, आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सिक्योरिटी गार्ड और मेडिकल मुआयना करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट का उल्लेख भी है।

विज्ञापन


पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में वारदात की रात सर्विलांस की मदद से घटनास्थल पर तीनों आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन, आरोपियों की सीसी फुटेज और उससे प्राप्त फोटो, उनका रूट चार्ट और मोबाइल से बरामद डेटा अदालत में प्रस्तुत किया है।

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म (1 नवंबर 2023) के 60 दिन बाद 31 दिसंबर 2023 को कुणाल पांडेय, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान उर्फ आनंद को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। कुणाल भाजपा की महानगर इकाई के आईटी सेल का संयोजक और सक्षम सह संयोजक था। अभिषेक के घर के बाहर भाजपा बूथ अध्यक्ष का बोर्ड लगा था, लेकिन उसे आईटी सेल की कार्यसमिति का सदस्य बताया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें