अपना घर आश्रम में भर्ती हुए माइकल पैन
- फोटो : अमर उजाला
मोक्ष के लिए काशी आए फ्रांसिसी नागरिक माइकल मैक्रोन पैन को मंगलवार को अपना घर आश्रम में भर्ती करा दिया गया। कैंसर से पीड़ित माइकल को कबीरचौरा अस्पताल के आपात चिकित्सा वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
माइकल 20 दिन पहले काशी पहुंचे। उन्होंने किसी किताब में पढ़ा था कि काशी में मृत्यु होने पर मोक्ष मिलता है इसलिए उन्होंने पहले मुमुक्षु भवन से संपर्क किया, लेकिन वहां जगह नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी। दशाश्वमेध पुलिस ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अपना घर आश्रम के निरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि फ्रांस नागरिक को जिला प्रशासन पहल पर भर्ती कर लिया गया है।