फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अपना घर आश्रम में भर्ती हुए माइकल पैन, मोक्ष के लिए फ्रांस से काशी के मुमुक्ष भवन आए थे

Wed, 01 Nov 2023 11:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

माइकल 20 दिन पहले काशी पहुंचे। उन्होंने किसी किताब में पढ़ा था कि काशी में मृत्यु होने पर मोक्ष मिलता है इसलिए उन्होंने पहले मुमुक्षु भवन से संपर्क किया, लेकिन वहां जगह नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
अपना घर आश्रम में भर्ती हुए माइकल पैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोक्ष के लिए काशी आए फ्रांसिसी नागरिक माइकल मैक्रोन पैन को मंगलवार को अपना घर आश्रम में भर्ती करा दिया गया। कैंसर से पीड़ित माइकल को कबीरचौरा अस्पताल के आपात चिकित्सा वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

माइकल 20 दिन पहले काशी पहुंचे। उन्होंने किसी किताब में पढ़ा था कि काशी में मृत्यु होने पर मोक्ष मिलता है इसलिए उन्होंने पहले मुमुक्षु भवन से संपर्क किया, लेकिन वहां जगह नहीं मिलने पर पुलिस से मदद मांगी। दशाश्वमेध पुलिस ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अपना घर आश्रम के निरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि फ्रांस नागरिक को जिला प्रशासन पहल पर भर्ती कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें