फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी है मजलिसों का सिलसिला, ख्वातीन ने उठाया ताबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
इमाम हुसैन की शहादत की याद में शहर भर में मजलिसों का सिलसिला जारी है। सोमवार को ख्वातिन ने ताबूत उठाकर रवायत को आगे बढ़ाया। ख्वातिन की पहली मजलिस तेलियानाला में आयोजित हुई। सोमवार को आयोजित महफिल में नौहा और मातम के साथ ख्वातिन ने ताबूत की जियारत की। मजलिस को शबीह फातिमा जव्वादी ने खिताब किया। माताकुंड पर पप्पू मिर्जा के आवास पर मजलिस को हाजिया नीलम फातिमा ने खिताब किया। पितरकुंडा स्थित जीशान हैदर के निवास पर तलत फातिमा और बीनीश फातिमा ने मजलिस को खिताब किया। दरगाहे फातमान में दस दिवसीय मजलिस को मौलाना फजल ए मुमताज ने खिताब किया। मातमी अंजुमन जव्वादिया ने नौहाख्वानी की। अर्दली बाजार में नाजिम अकबर साहब के निवास पर मजलिस का आयोजन हुआ। मदनपुरा और भेलूपुरा में अंजुमन जव्वादिया के इंतेजाम में मजलिस का आयोजन हुआ। कच्ची सराय में शहीद अली के निवास पर रांची के इमाम ए जुमा मौलाना तहजीब ने मजलिस को खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें