वाराणसी। उत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी से लखनऊ तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को 28 मई से नियमित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन प्रतिदिन 14225/14226 नंबर से चलाई जाएगी। रेलवे की ओर से इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 14225 वाराणसी से सुबह 6:20 बजे चलकर बाबतपुर, जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या और बाराबंकी होते हुए दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14226 लखनऊ से शाम 4:20 बजे चलकर अयोध्या, अकबरपुर, जौनपुर और बाबतपुर होते हुए रात 10:20 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन पर पहुंचने का समय भी बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर रात 10:40 बजे पहुंचेगी। संबंधित यात्री यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय और अन्य विवरण की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर सकते हैं। ब्यूरो