फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ : चीफ प्राक्टर को हटाने के लिए चार दिनों से धरना दे रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चीफ प्राक्टर को पद से हटाने के लिए छात्रों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। मामले में छात्रों ने कुलाधिपति से लेकर कुलपति तक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन दोषी शिक्षक को बचाने का प्रयास कर रहा है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है वह धरना देते रहेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने कुलाधिपति और कुलपति को इस मामले में लिखित शिकायत सौंपी है। धरने के दौरान राहुल सोनकर, अनिल यादव, सरोज सोनकर, शिवम, राजू, आनंद, आलोक, अभिषेक और अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें