फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी-स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमण से महकमा सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण की चपेट में जिस तरह पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी आते जा रहे हैं उसको लेकर अब पुलिस और स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ही अब ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी को सेहत के प्रति अधिक सतर्कता बरतने को कहा जा रहा है। जिससे कि उन्हें किसी तरीके की कोई परेशानी ना हो। जिले में अब तक संक्रमित होने वाले मरीजों में 14 पुलिसकर्मी तो स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या भी बढ़कर छह हो गई है। अब तक पुलिस विभाग की बात करें तो एक दरोगा समेत कुल 15 लोग जो संक्रमित हुए हैं,उसमें सर्वाधिक सिगरा थाने के 9 पुलिसकर्मी शामिल हैं जबकि सीओ सदर के हमराही के साथ ही ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल और पुलिस लाइन में तैनात एक आरक्षी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है जबकि स्वास्थ्य कर्मियों में सीएचसी शिवपुर के वार्ड बॉय,जामिया अस्पताल के दो कंपाउंडर, एडी हेल्थ ऑफिस के कर्मचारी के साथ ही हाथी बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट और बुधवार को भी एक कम्पाउंडर में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें