फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रादेशिक तैराकी में वाराणसी को मिला 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंबेडकर नगर में 10 और 11 अक्तूबर प्रादेशिक शॉर्ट कोर्स सीनियर तैराकी प्रतियोगिता हुई। पहले दिन महिला पुरुष वर्ग में वाराणसी को 13 पदक मिला है। पुरुष वर्ग में अनुराग आर सिंह ने 800 व 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण जीता। सत्यम साहनी ने 100 व 200 मीटर आईएम में स्वर्ण जीता। उन्होंने 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत और 50 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य भी जीता। कार्तिक साहनी को 50 व 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य मिला। अंगद विश्वकर्मा ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत जीता। महिला वर्ग में गायत्री ने 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण और 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत हासिल किया। श्वेता साहनी ने 200 मीटर आईएम और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत जीता। उन्हें 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें