आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबॉल में बस्ती मंडल ने वाराणसी को 24-23 से हरा दिया। वाराणसी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में वाराणसी ने अयोध्या को 35-23 गोल से पराजित किया था। कोच तरुण ने बताया कि वाराणसी की रेशमा यादव, नैना यादव, कुसुम, आंचल, निहारिका और सताक्षी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम में विकास इंटर कॉलेज की नौ छात्राएं रहीं। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह और जिला हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज ने कहा कि टीम बेहद नजदीकी मुकाबले में एक अंक से हारी है। अब टीम अगले मुकाबले की तैयारी करेगी।