फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खो-खो में वाराणसी मंडल की टीम प्रदेश में दूसरे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय खोखो प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रदेश में प्रथम स्थान पर गोरखपुर मंडल की टीम रही। खो-खो की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में हो रही है। अयोध्या के अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान के मैदान पर बुधवार को हुई खेल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की भी टीम ने फाइनल में खेला। जिसकी अगुवाई कप्तान के रूप में बनारस के गंगापुर इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग सिंह कर रहे थे। टीम के उप कप्तान रवि हैं। रवि भी गंगापुर इंटर कॉलेज के ही छात्र हैं। रवि ने फोन पर बताया कि उनकी टीम मात्र दो पॉइंट से गोरखपुर की टीम से पीछे रह गई अन्यथा वाराणसी मंडल की टीम प्रथम स्थान पर होती। वाराणसी मंडल की टीम में अमन चौहान, रितिक चौहान, प्रिंस कुमार राजभर सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। टीम के मैनेजर सुभाष, घनश्याम प्रसाद चोटीवाला ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। गंगापुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्री प्रकाश सिंह का कहना है कि गंगापुर इंटर कॉलेज के छात्रों के नेतृत्व में वाराणसी मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें