फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी मंडल की बालिका हैंडबॉल टीम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी मंडल की जूनियर बालिका टीम ने सोमवार को अयोध्या मंडल को 19-14 से हराकर प्रादेशिक जूनियर बालिका हैंडबॉल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अयोध्या में चल रही इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की ओर से सताक्षी पटेल और स्नेहा ने 3-3, प्रीति यादव, प्रीति पटेल, शिवांगी, मानसी और काजल ने 2-2 गोल किए। रितिका, साक्षी और सोहनी ने एक-एक गोल दागे। वाराणसी मंडल की गोलकीपर सुरम्या पाठक ने जीत में बड़ा योगदान दिया। इससे पहले वाराणसी ने सोमवार को ही क्वार्टरफाइनल में आजमगढ़ मंडल को 14-5 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें