फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूली हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची वाराणसी मंडल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता के अंडर 17 और 19 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रामपुर में चल रही इस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने अंडर 17 बालक वर्ग में मेरठ मंडल को 5-0 से, गोरखपुर मंडल को 4-0 से और आगरा मंडल को 5-0 से पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अंडर 19 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने आगरा मंडल को 5-0 से और प्रयागराज मंडल को 3-0 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। यह जानकारी मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें