फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी ने मुरादाबाद को क्वार्टर फाइनल में नहीं करने दिया एक भी गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर पुरुष प्रादेशिक फुटबॉल चैंपियनशिप के छठवें दिन आज चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। तीसरे मुकाबले में वाराणसी की टीम ने मुरादाबाद को एक भी गोल नहीं करने दिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके अलावा कानपुर, गोरखपुर और बरेली मंडल भी सेमीफाइनल में पहुंचे। पहले मैच में कानपुर मंडल ने लखनऊ को 6-0 से हराया। कानपुर के प्रथम ने हैट्रिक सहित तीन गोल किए। गोरखपुर मंडल ने मेरठ को 2-0 से पराजित किया। वाराणसी ने मुरादाबाद को 5-0 से मात दी, अंकित सिंह ने हैट्रिक लगाई। चौथे संघर्षपूर्ण मुकाबले में बरेली ने आगरा को 4-1 से हराया, बरेली की ओर से आदिल ने हैट्रिक लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें