चेतसिंह घाट पर लेजर शो
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से अमर शहीद ज्योति की अनुकृति तैयार है। देव दीपावली देश के अमर जवानों को समर्पित रहेगी। गंगोत्री सेवा समिति की ओर से 108 किलो अष्टधातु की गंगा प्रतिमा का 108 किलो फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। चेतसिंह घाट पर थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए गंगा अवतरण और देव दीपावली की कहानी दर्शाई जाएगी।
पढ़ें: सीएम योगी बोले- काशी के घाटों पर भीड़ नियंत्रन की बनाएं कार्ययोजना, किसी से भी न हो दुर्व्यवहार
तुलसीघाट पर भी साज-सज्जा को देर रात तक अंतिम रूप दिया गया और अस्सी घाट को सजाया गया है। जैन घाट पर अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो के सिद्धांतों के आधार पर दीपों से सजावट हो रही है। स्याद्वाद महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार जैन अपने साथियों संग पथरीले कैनवास पर जैन धर्म के प्रतीक की पेंटिंग को अंतिम रूप देते रहे।