फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आज वाराणसी दौरे पर डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya, निकाय चुनाव की करेंगे समीक्षा, तय होगी रणनीति

Sat, 26 Nov 2022 10:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं। पिपलानी कटरा स्थित किशन लॉन में नगर निकाय चुनाव के संबंध में बैठक लेंगे। यहां से वे सर्किट हाउस में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह 12:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद वे पिपलानी कटरा स्थित किशन लॉन में नगर निकाय चुनाव के संबंध में बैठक लेंगे। यहां से वे सर्किट हाउस में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे। प्रशासन के पास आई सूचना के अनुसार डिप्टी सीएम जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास, कानून व्यवस्था सहित कई विषयों पर बैठक करेंगे। शाम को वह वापस लखनऊ चले जाएंगे। चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि निकाय चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत के लिए रणनीति बनेगी। अभी आरक्षण की सूची नहीं आई है। इसके चलते प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा से पूर्व की तैयारियों की समीक्षा करने डिप्टी सीएम आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है, उनके सामने महापौर के नामों पर भी विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें