यूपी किकेट एसोसिएशन की ओर से कौशांबी में खेली जा रही ऑल इंडिया रिजवी कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) ने शानदार प्रदर्शन किया। वीसीए की टीम ने सीएम एंग्लो बंगाली काॅलेज प्रयागराज को पांच विकेट से हराया। वीसीए के कप्तान रणजी खिलाड़ी आशीष सिंह ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग चुना।
कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर प्रयागराज की टीम को 25.5 ओवरों में 118 रनों पर ऑल उाउट कर दिया। जवाब में वीसीए की टीम ने 23 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें कप्तान आशीष सिंह ने 25 रन, दिव्य प्रकाश सिंह ने नाबाद 50 रन बनाए। दिव्य प्रकाश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किया गया। बनारस का अगला मैच एक मार्च को यूपीसीए से खेला जाएगा। ये जानकारी आयोजन सचिव पीपी आनंद मिश्र ने दी है।