फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी ने गाजीपुर, बलिया और कानपुर, को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। शहीद शशांक सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में नेशनल इंटर कालेज पर शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मुकाबले में वाराणसी ने गाजीपुर और दूसरे मुकाबले में बलिया ने कानपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में गाजीपुर ने टॉस जीतकर वाराणसी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। वाराणसी ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। वाराणसी की ओर से आदित्य 34, शिवम 27 और अमित ने 25 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ से रजत और महात्म ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर की टीम 15 ओवर में 100 रन ही बना सकी। टीम की ओर से इसरार ने 23 और अभिनव ने 25 रन बनाए। वाराणसी की तरफ से आदित्य ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इस मैच में आलराउंड प्रदर्शन के लिए वाराणसी के आदित्य को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर ने निर्धारित 16 ओवर में 123 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक ने 29 रन बनाए। बलिया की तरफ से अमन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम ने 12वें ओवर में ही इस मुकाबले को सात विकेट से जीत लिया। कप्तान रोहित रंजन ने नाबाद 45 तथा अभय ने 31 रन बनाए। बलिया के तीनों विकेट बृजेश ने प्राप्त किया। बलिया के रोहित रंजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका रवि गुप्ता, अंकुर सिंह और अखिलेश गुप्ता ने निभाई। स्कोरर राहुल और कमेंट्री विमलेश, विशाल और महेश ने की। शनिवार को पहला सेमीफाइनल रायबरेली एवं वाराणसी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें