वाराणसी में खेवशीपुर के लाल पटेल (48 वर्ष) ने अपने घर से सौ मीटर दूर एक बगीचे में शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोग बगीचे में.पहुंचे और लटकते हुए शव को.देखकर मृतक के घर सूचना दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को.पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के खेवशीपुर गांव में शनिवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ से लटकर एक अधेड़ ने जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेवशीपुर के लाल पटेल (48 वर्ष) ने अपने घर से सौ मीटर दूर एक बगीचे में शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोग बगीचे में.पहुंचे और लटकते हुए शव को.देखकर मृतक के घर सूचना दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को.पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव के.लोगों ने बताया की लाल पटेल चार पांच दिनों से किसी बात को.लेकर काफी तनाव में था। कुछ भी पूछने पर बताता नहीं था। मृतक की पत्नी का नाम विद्या देवी है और तीन लड़की और दो लड़के हैं।