फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में फंसे पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को भेजा गया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लॉकडाउन में शहर में फंसे हरियाणा के रेवाड़ी निवासी सीआरपीएफ के पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को सोमवार को उनके घर रवाना किया गया। इस काम में 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट और शहर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर की अहम भूमिका रही। 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रविवार को पत्रकारों के माध्यम से सूचना मिली थी कि हरियाणा निवासी पूर्व सैनिक गुलाब सिंह तवर लॉकडाउन से पहले शहर आए थे। दंपती के पास घर जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस सूचना के आधार पर एक टीम इंस्पेक्टर कुमार राजीव के नेतृत्व में मणिकर्णिका घाट क्षेत्र भेजी गई। युवा समाजसेवी अमन कबीर की मदद से दंपती को खोजा गया। सीआरपीएफ के जवानों ने रविवार की रात दंपती को एक गेस्ट हाउस में ठहराया। सोमवार को दंपती का ई-पास बनवा कर उनके लिए वाहन का इंतजाम कर उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें