फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपित के घर में चोरी, रोशनदान से आए चोर

Mon, 21 Aug 2023 05:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस के अनुसार रोशनदान तोड़कर चोर अंदर घुसे और अंदर के कमरों का ताला तोड़कर सभी कमरों को खंगाला। पीड़ित प्रो. राजाराम शुक्ला के अनुसार रविवार की देर शाम उनके पड़ोसी डॉ. धनंजय तिवारी अपने छत पर टहल रहे थे, इस बीच उन्होंने मेरे मकान का दरवाजा खुला देखा तो फोन की।
विज्ञापन
Varanasi Crime: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के भूतपूर्व वीसी के बंद मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के किला मार्ग स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति राजाराम शुक्ला के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। घर में रखे पीतल के बर्तन, तीन सिलिंडर और पूजा घर से चांदी के सामान समेट ले गए। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मालवीय भवन बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. राजाराम शुक्ला मकान पर कभी-कभी आते हैं। पड़ोसी डॉ. धनंजय तिवारी ने चोरी की सूचना उन्हें रात में दी थी।

पुलिस के अनुसार रोशनदान तोड़कर चोर अंदर घुसे और अंदर के कमरों का ताला तोड़कर सभी कमरों को खंगाला। पीड़ित प्रो. राजाराम शुक्ला के अनुसार रविवार की देर शाम उनके पड़ोसी डॉ. धनंजय तिवारी अपने छत पर टहल रहे थे, इस बीच उन्होंने मेरे मकान का दरवाजा खुला देखा तो फोन की। सुबह मकान पर पहुंचा तो देखा कि तीन सिलिंडर पीतल और तांबे के बर्तन के अलावा पूजा के लिए रखे चांदी का सामान चोरी हुए। वह लंबे समय से सुंदरपुर में मकान बनवा परिवार के साथ रहते हैं। रामनगर के मकान पर कभी-कभी आते हैं। पिछले 11 अगस्त को यहां आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें