फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। सिंहपुर स्थित रिंग रोड पुलिया के नीचे से शुक्रवार की देर रात चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी युवकों ने बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए चोरी करते थे। चोरी के सामान को वह ग्रामीण इलाकों में ले जाकर बेचते थे। सारनाथ इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि दरोगा संतोष कुमार यादव पुरातात्विक संग्रहालय तिराहा पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रात में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी का सामान लेकर सिंहपुर रिंग रोड पुलिया के नीचे खड़े हैं और सवारी के इंतजार में हैं। सूचना के आधार पर एसआई संतोष, धर्मराज शर्मा व विनायक सिंह ने घेरेबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मढि़या, कुष्ठ सेवा आश्रम, मुगलसराय निवासी नियाज उर्फ निहाल और सथवां बारी, सारनाथ निवासी संजय कुमार गौड़ बताया। दोनों के पास से एक एलसीडी टीवी, एक लैपटॉप, एक कैमरा, एक घड़ी, एक मॉडेम और 15 सौ रुपये बरामद किए गए। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें