फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: केंद्रों पर आज पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, पहले चरण में 11 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका

Wed, 03 Feb 2021 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पहले चरण में चार और पांच फरवरी को लगाए जाने वाले टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दो दिन में पहले चरण के 11 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाए जाने के साथ ही पांच फरवरी को दूसरे चरण की भी शुरूआत होगी। चार फरवरी के टीकाकरण के लिए तीन फरवरी की दोपहर तक सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंच जाएगी। इधर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सीएमओ से समय से टीकाकरण संबंधी सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार फरवरी को करीब 30 केंद्रों पर पांच हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। जबकि दूसरे दिन भी पांच हजार लोग ही बुलाए गए हैं लेकिन इसमें दो हजार से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर रहेंगे। टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सके, इसको लेकर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने नोडल अधिकारियों के साथ ही केंद्रों से जुड़े अधिकारियों को टीकाकरण की निगरानी करते रहने को कहा है। सीएमओ ने बताया कि दूसरे चरण में 20 हजार फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। बुधवार को सभी केंद्रों पर वैक्सीन चली जाएगी। 

कोरोना के मिले नौ मरीज, 11 होमआईसोलेशन में स्वस्थ
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। मंगलवार को नेवादा, गोपालपुर, भेलूपुर, सिंधौरा बाजार, गगंगापुर, पिंडरा में नौ मरीज मिले हैं जबकि अलग-अलग जगहों पर होम आईसोलेशन मे 11 लोग स्वस्थ घोषित हुए। मंगलवार को 2144 लोगों की जांच हुई और 1778 की रिपोर्ट मिली। अब कुल 21922 में 21476 मरीजों के डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद 69 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें