फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारजाह में फंसे 177 प्रवासियों को लेकर पहुंचा विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शारजाह में फंसे 177 प्रवासियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार की देर शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और होम क्वारंटीन का कोविड घोषणा फॉर्म भरवाया गया। वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1116 शारजाह से बाबतपुर एयरपोर्ट पर देर शाम 7:40 बजे पहुंचा। यहां विमान से उतरने के बाद सोशल डिस्टेंसिग के तहत कस्टम और इमिग्रेशन हुआ। मेडिकल टीम ने सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। आजमगढ़ के रहने वाले यात्री मंतोष ने बताया कि दुबई में दो साल से नौकरी कर रहे थे। किराया का पैसा कंपनी ने ही दिया। बिहार के रहने वाले सत्येंद्र ने बताया कि दो साल से वहां काम कर रहे थे। विमान का किराया कंपनी ने ही दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस का फिर यही विमान वाराणसी एयरपोर्ट से रात 8:30 बजे के बाद दिल्ली के लिए उड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें