फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी पहुंचे जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव रविवार को काशी पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले को सीबीआई जांच की मांग की। पप्पू ने देश मे कोविड-19 के फैलते संक्रमण के बीच भी भाजपा पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। कहा कि एक तरफ देश महामारी से गुजर रहा है तो बीजेपी इस महासंकट के समय में नागरिकों के साथ भेदभाव करने में जुटी है। प्रवासियों को उनके रोजी रोटी का व्यवस्था करने के बजाय कई राज्यों में सरकार को बनाने और बिगाड़ने में जुटी है। पप्पू ने चीन से विवाद वाले मामले में भी सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि हमारे छोटे पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश भी अब भारत की ओर आँख उठा कर बात करने लगे है। कुछ महीनों बाद बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बताया कि इस बार बिहार से एनडीए के साथ नीतीश कुमार का पता साफ हो जाएगा क्योंकि जनता इस भ्रष्ट सरकार से ऊब चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें