फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों ने पुलिस को दी नकदी, परिजनों से दिलाया राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उस्मानपुरा मोहल्ले के रहने वाले चार बच्चों अयान, अदनान, अल्कमा ज्वाब और असफनर ज्वाब ने बुधवार को इंस्पेक्टर जैतपुरा को 4000 रुपये की सहायता राशि सौंपी। इसके साथ ही चारों बच्चों ने अपने परिजनों से एक क्विंटल आटा, एक क्विंटल चावल और 20 किलोग्राम दाल दिलाया। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि चारों बच्चे टीवी में लोगों को एक-दूसरे की मदद के बारे में सुन कर खुद से प्रेरित होकर अपने परिजनों के साथ आए थे। चारों बच्चों को उनके नेक कार्य के लिए शाबाशी देकर उनके सम्मान में पुलिसकर्मियों ने ताली बजाई और शुभकामना दी। कक्षा एक, दो, तीन और सात के बच्चों को अच्छी सीख देने के लिए उनके पिता अब्दुल कलाम और मोहम्मद जफर के प्रति आभार जताते हुए उनके प्रति पुलिस ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें