वाराणसी। नगर निगम की ओर से गरुड़ ड्रोन के जरिए हॉट स्पॉट वाले इलाके बजरडीहा मैं सैनिटाइजेशन का काम पूरा हुआ। पितरकुंडा में जैसे ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया गया वैसे ही मौसम बिगड़ गया। तेज हवा और बारिश को देखते हुए पितरकुंडा में ड्रोन से सैनिटाइजेशन का काम पूरा नहीं हुआ। यह काम सोमवार को पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा नक्खीघाट और शिवपुर इलाके में सैनिटाइजेशन का काम सोमवार को कराया जाएगा। बजरडीहा में पांच लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट का प्रयोग किया गया। ड्रोन के जरिए तीन हजार वर्ग मीटर का एरिया कवर किया गया। इसके अलावा पितरकुंडा क्षेत्र में भी दवा का छिड़काव की शुरुआत की गई। लेकिन, यहां मौसम बिगड़ने के चलते काम पूरा नहीं हो पाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि बनाए गए सॉल्यूशन से पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया। अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने बताया कि मौसम खराब होने चलते पितरकुंडा में सैनिटाइजेशन का काम पूरा नहीं हो पाया इनसेट नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर स्वयं सहायता समूहों और क्षेत्र स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा मास्क , पीपीपी किट, फेश शील्ड बनाया जा रहा है । इस कार्य मे 25 स्वयं सहायता समूह लगे हैं। वर्तमान में 11 हजार मास्क, 12 सौ पीपीपी किट अस्पताल नगर निगम और सुरक्षा में लगे जवानों को दिया गया।