वाराणसी। शासन की ओर से मिलने वाली ढील और छूट जिले में नहीं लागू होगी। अब पहले से और सख्ती को लेकर जनपद वासियों को सोमवार से तैयार रहना होगा। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने और नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए जाने को देखते हुए शासन ने वाराणसी समेत अन्य शहरों में मिलने वाली छूट को समाप्त कर दिया है। जिला प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में और सख्ती बरतने सहित अन्य इलाकों में विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। कोटा सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोग 14 दिनों तक होम क्वारन्टीन रहेंगे। दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकानों को बन्द करा दिया जाएगा। शनिवार को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।