फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब अंतराष्ट्रीय बस बना कैंट, नेपाल तक जा रही बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने कैंट बस स्टेशन की पहचान बदल दिया है। यह स्टेशन अब अंतरराज्यीय से अंतरराष्ट्रीय हो गया है। यहीं से काठमांडू और पोखरा के लिए दो रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। दोनों देशों के बीच सहमति बनते व परमिट मिलते ही बसें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से इस समय दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बिहार रूट के अलावा नेपाल (काठमांडू) के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं। रोजाना सुबह दस बजे काठमांडू के लिए बसें मिलती हैं। रोजाना करीब एक हजार बसें निकलती हैं। 25 से 30 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि इस बस स्टेशन अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी है। यहां से नेपाल के लिए बसें पहले से संचालित हो रही हैं। यात्रियों की मांग को देखते हुए बसें और बढ़ाई जाएंगी।
केराकत से लखनऊ के बीच चलेगी बस
जौनपुर के केराकत से लखनऊ के बीच रोडवेज बस चलाई जाएगी। बस सुबह सात बजे केराकत से चलेगी, जो एक घंटे बाद जौनपुर पहुंचेगी। वहां से लखनऊ के लिए रवाना होगी, जो वहां शाम चार बजे पहुंचेगी। आरएम के मुताबिक यह बस शाम पांच बजे लखनऊ से चलेगी और जौनपुर के रास्ते रात केराकत पहुंचेगी। अगले दिन यह बस फिर सुबह दस बजे रवाना होगी। इस बस का संचालन जल्द ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें